Solar System in Hindi :- इस पोस्ट में सौरमंडल की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे। सौरमंडल में कितने ग्रह है। वह ग्रह सूर्य से कितने दुरी पर है? वह ग्रह किससे बने है? हर ग्रह का आकार क्या है? उनका परिवलन और परिक्रमण समय कितना है? और सभी ग्रह की जानकारी। सौरमंडल में एक तारा याने सूर्य, आठ ग्रह याने बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, ब्रहस्पती, शनि, अरुण, वरुण और 166 उपग्रह है। सभी ग्रह सूर्य के ग्रुत्वकर्षण के कारन सूर्य के इर्द गिर्द चकर काटते है। सौर प्रणाली की खोज – कोपरनिकस ने की और सौर प्रणाली के गति का नियम केप्लर ने दिया। सूर्य (Sun) सूर्य एक तारा है जो सौरमंडल का सबसे बड़ा तारा है। जिसकी परधी 13,90,000 किलोमीटर है। अगर सूर्य की पृथ्वी के साथ तुलना करे तो पृथ्वी से सूर्य 109 गुना बड़ा है। सूर्य एक गैसिय गोला है 71% हायड्रोजन 26.5% हेलिअम और 2.5% अन्य तत्व है। केंद्र पर हाइड्रोजन के चार नाभिक मिलकर एक हीलियम का नाभिक करता है। इसके केंद्र पर नाभिकीय संलयन क्रिया होती है जो की सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत है। सूर्य के ग्रुत्वकर्षण ...
1.केंद्र सरकार ने हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष जी स-तीश रेड्डी के कार्यकाल को कितने साल के लिए बढ़ा दिया है? a. तीन साल b. चार साल c. पांच साल d. दो साल✔️ 2.हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में प्रदेश के लोगों को निम्न में से कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है? a. 50 प्रतिशत b. 70 प्रतिशत c. 100 प्रतिशत✔️ d. 75 प्रतिशत 3.केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बन्धी अन्य दस्तावेजों के नवीनीकरण की सीमा कब तक के लिए बढ़ा दी है? a. 15 अक्टूबर b. 31 दिसंबर✔️ c. 25 नवंबर d. 10 दिसंबर 4.दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? a. जाकिर खान✔️ b. रोहित शर्मा c. कमल त्यागी d. राहुल सचदेवा 5.केंद्र सरकार द्वारा अश्वनी भाटिया को किस बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है? a. पीएनबी b. एसबीआई✔️ c. देना बैंक d. बैंक ऑफ बड़ौदा 6.किस राज्य में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है? a. तमिलनाडु b. पंजाब c. गुजरात d. असम✔️ 7.सिक्किम के नामची में किस भारतीय फुटबॉल टीम के ...
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स २०२० हिंदी और इंग्लिश में • स्विट्जरलैंड के जिस टेनिस स्टार ने अपने करियर का 150वां ग्रैंडस्लैम मैच जीता है- स्टेन वावरिंका • भारत ने केन्या और जिस देश के साथ एक दूसरे के देश में विमानों के आवागमन की व्यवस्था 'एयर बबल' स्थापित की है- भूटान • ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के गीतकार और लेखक जो है जिनका हाल ही में निधन हो गया- अभिलाष • हाल ही में जिस राज्य सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की है- असम • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) जिस दिन मनाया जाता है-01 अक्टूबर • अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस (International Coffee Day) जिस दिन मनाया जाता है-1 अक्टूबर • भारत ने हाल ही में ओडिशा के बालासोर में जिस मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल • ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना क...
Welcome to Study4Mind
It is an educational website!
Here we will provide you study related content.
In this website we post daily General Knowledge Questions on various static general studies subjects such as Indian History, Geography, Economy, Polity & Constitution, Banking, Society, Environment, Sports, Indian Culture etc. for competitive examinations including SSC, UPSC, UPPSC, RPSC, MPSC, BPSC,IBPS, Banking, CLAT, CDS, NDA, Railways, Airforce, Navy, Army and other exams.
1.अमेरिकी डेमोक्रेट्स पार्टी ने निम्न में से किस भारतीय मूल की महिला को उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए चुना है?
a. कमला हैरिस
b. दीपा अंबेकर
c. अर्चना राव
d. मेधा राज
2.हाल ही में किस देश ने कोरोना की ‘स्पूतनिक वी वैक्सीन’ के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है?
a. चीन
b. रूस
c. जापान
d. भारत
3.किस राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए वाईएसआर चेयुता स्कीम को शुरू करने की घोषणा की है?
a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. आंध्र प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
4.विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 12 मार्च
c. 20 अप्रैल
d. 13 अगस्त
5.किस राज्य सरकार ने 2 अक्टूबर से औरुनोदोय योजना लागू करने की घोषणा की?
a. असम
b. बिहार
c. पंजाब
d. दिल्ली
6.हाल ही में किस राज्य सरकार ने सूखे, अत्यधिक वर्षा या बिन मौसम बरसात के कारण फसल नुकसान का सामना करने वाले किसानों हेतु एक नई योजना की शुरुआत की है?
a. पंजाब
b. झारखंड
c. कर्नाटक
d. गुजरात
7.भारतीय वायु सेना ने 12 अगस्त 2020 को लद्दाख क्षेत्र में एचएएल द्वारा निर्मित कितने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टरों (एलसीएच) को तैनात किया है?
a. सात
b. दो
c. चार
d. पांच
8.हाल ही में किस संगठन ने भारत में मानसून से सर्वाधिक प्रभावित समुदायों को सहायता देने की घोषणा की है?
a. विश्व बैंक
b. संयुक्त राष्ट्र
c. एडीबी
d. डब्ल्यूएचओ
9.हाल ही में किस राज्य का नगर निगम शहरी निवासियों को वन अधिकार पत्रक प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है?
a. बिहार
b. कर्नाटक
c. छत्तीसगढ़
d. राजस्थान
10.हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन अकादमी का शुभारंभ किया है?
a. जल शक्ति मंत्रालय
b. रेल मंत्रालय
c. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
d. शिक्षा मंत्रालय
11.भारत में हिन्दी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 10 जनवरी
b. 15 मार्च
c. 14 सितंबर✔️
d. 12 अगस्त
12.ऑस्ट्रिया के निम्न में से किस टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम ख़िताब जीत लिया है?
a. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
b. डोमिनिक थीम✔️
c. रोजर फेडरर
d. निक लिंडल
13.दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने निम्न में से किसे अपना नया लोकपाल नियुक्त किया है?
a. बदर दुर्रेज अहमद✔️
b. सौरभ चड्ढा
c. आलोक वर्मा
d. मोहित अग्रवाल
14.इमामी लिमिटेड कंपनी ने हाइजीन रेंज के उत्पादों के लिए किस अभिनेत्री को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a. काजोल
b. जूही चावला✔️
c. माधुरी दीक्षित
d. करिश्मा कपूर
15.संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने अपने बाल अधिकार अभियान- ‘फॉर एवेरी चाइल्ड’ के लिए किस अभिनेता को अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ बनाया है?
a. अजय देवगन
b. परेश रावल
c. अनुपम खेर
d. आयुष्मान खुराना✔️
16.सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर्यसभा के किस संस्थापक का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. स्वामी अग्निवेश✔️
b. स्वामी दयानन्द
c. स्वामी अतुल
d. स्वामी जगतमोहन
17.केंद्र सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में निम्न में से किस राज्य ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. गुजरात✔️
d. राजस्थान
18.किस राज्य सरकार द्वारा 209 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाला भारत का सबसे बड़ा "Piggery Mission" लॉन्च किया गया है?
a. मेघालय✔️
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. पंजाब
19.विश्व प्राथमिक उपचार दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. सितंबर के पहले शनिवार
b. सितंबर के दूसरे शनिवार✔️
c. अगस्त के तीसरे शनिवार
d. जनवरी के चौथे शनिवार
20.हाल ही में कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर क्या नाम रखा गया है?
a. श्री सिद्धरूधा स्वामीजी रेलवे स्टेशन✔️
b. स्वामी विवेकानंद रेलवे स्टेशन
c. आचार्य अनिरुद्ध महाराज रेलवे स्टेशन
d. आचार्य शंकराचार्य रेलवे स्टेशन
Ans with Details:-
उत्तर-
1.a. कमला हैरिस
अमेरिका में इस साल नवंबर माह में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं. कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं. कमला हैरिस दो बार कैलीफोर्निया की अटार्नी जनरल रह चुकी है. कमला हैरिस ऑकलैंड में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली है. इसके बाद कमला ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है. वे साल 2003 में सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील बनी थीं. हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं.
2.b. रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना की ‘स्पूतनिक वी वैक्सीन’ के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. रूस के स्वास्थ्यमंत्री मिखाइल मुरास्खो का कहना है कि पहले चरण में वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों और उसके बाद शिक्षकों को लगाई जाएगी. रूस की कंपनी सिस्टेमा ने उत्पादन शुरू कर दिया है. सरकार की योजना है कि अक्टूबर में वैक्सीन को पूरे रूस में बड़े पैमाने पर लॉन्च कर दिया जाएगा. स्वास्थ्यमंत्री के मुताबिक ट्रेसिंग ऐप भी तैयार हो रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखेगा. ऐप से उन लोगों पर भी नजर रखी जाएगी, जिन्हें ये वैक्सीन लग गई है.
3.c. आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है. मुख्यमंत्री रेड्डी ने वाईएसआर चेयुता स्कीम 2020 के नाम से एक नई स्कीम की शुरुआत की. इस योजना के तहत 45-60 साल की उम्र की करीब 23 लाख महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. राज्य की एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा. इस योजना के तहत महिलाओं को हर साल 18,750 रुपये का इंसेंटिव मिलेगा. इस स्कीम के जरिए महिलाओं को बैंक से 75,000 रुपये तक का ऋण दिया जाएगा.
4.d. 13 अगस्त
प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाना हैं. अंगदान और प्रत्यारोपण 'मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम (टीएचओए) 1994' के अंतर्गत आता है, जो फरवरी 1995 से लागू हुआ था. अंगदान के अंतर्गत अंगदाता (organ donor) के अंगों-जैसे कि हृदय, लीवर (यकृत), गुर्दे, आंत, फेफड़े, और अग्न्याशय का दान उसकी मृत्यु के पश्चात ज़रूरतमंद व्यक्ति में प्रत्यारोपित करने के लिए किया जाता है.
5.A. असम
लगभग 17 लाख परिवारों को वित्ती य सहायता उपलब्धख कराने के उद्देश्य से असम सरकार राज्य में दो अक्टूबर से औरुनोदोय योजना लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस योजना के तहत आवश्यसक वस्तुएं खरीदने के लिए पात्र परिवारों को 830 रुपये प्रति महीने दिए जायेंगे. असम में यह सबसे बडी प्रत्यतक्ष लाभ अंतरण योजना होगी. इस योजना से प्रत्येतक विधानसभा क्षेत्र के 15 से 17 हजार परिवारों को लाभ पहुंचेगा. औरुनोदोय योजना के लिए असम सरकार 210 करोड रुपये प्रति महीने वहन करेगी.
6.D. गुजरात
इसके तहत किसानों को उक्त स्थितियों में हुए नुकसान की भरपाई के लिये बिना कोई प्रीमियम दिये मुआवज़ा मिल सकेगा. गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई योजना इस वर्ष के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का स्थान लेगी. हालाँकि यह योजना केवल एक वर्ष के लिये ही लागू होगी. इस योजना के तहत राज्य सरकार कुल 4,500 करोड़ रुपए खर्च करेगी. इस वर्ष खरीफ (मानसून) के मौसम में फसल बोने वाले किसानों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा. क्षतिपूर्ति केवल तभी दी जाएगी जब फसल का नुकसान 33 प्रतिशत से अधिक होगा.
7.B. दो
हिंदुस्तान एयरॉनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने हाल ही में कहा कि वायुसेना के मिशन में सहयोग के लिए कम समय के नोटिस पर उसके द्वारा निर्मित दो हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (लेह के) ऊंचाई वाले स्थान पर तैनात किये गये हैं. सबसे हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) में दो इंजन हैं और यह दुनिया का सबसे हल्का अटैक हेलीकॉप्टर है. यह एचएएल द्वारा विकसित किया गया था और इस प्रकार यह देश की रक्षा की आवश्यकताओं को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत पूरा करता है.
8.B. संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र भारत में सबसे वंचित और प्रभावित समुदायों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए तैयार है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एशिया में बाढ़ की स्थिति के बारे में कहा कि बांग्लादेश में पिछले कुछ वर्षों का सबसे भयंकर एवं सबसे लंबा मानसून आया है और एक चौथाई देश बाढ़ से जूझ रहा है. संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है. यह संगठन अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है. संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.
9.C. छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जहां शहरी लोगों को वन भूमि अधिकार प्रदान किया गया है. इसकी शुरुआत जगदलपुर से की गई है जहां नगर निगम ने 11 आदिवासियों को वन भूमि के अधिकार पत्र दिए गए हैं. जगदलपुर देश के गिने-चुने नगर निगमों में शामिल है जिसकी सीमा में आज भी छोटे और बड़े जंगल क्षेत्र हैं. मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर वन अधिकार अधिनियम के तहत शहरी क्षेत्र के निवासियों को भी वन अधिकार पत्रक देने की शुरुआत की गई है.
10.A. जल शक्ति मंत्रालय
केंद्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अकादमी का शुभारंभ किया गया है. एसबीएम एकेडमी को मौजूदा सप्ताह भर के व्यवहार परिवर्तन अभियान 'गन्दगीमुक्त भारत' के दौरान लॉन्च किया गया. स्वच्छ भारत मिशन अकादमी फोन-आधारित एक अकादमी है और यह 60 मिनट का एक मॉड्यूल ऑफर करती है, जो एक आईवीआर आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है.
11.c. 14 सितंबर
हिन्दी दिवस भारत में प्रत्येक साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिवस पर हिंदी भाषा के उत्थान तथा विकास के लिए गोष्ठी आदि आयोजित की जाती है. हिन्दी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक करना है. पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था. संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को एक मत से निर्णय लिया गया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी.
12.b. डोमिनिक थीम
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने दो सेट गंवाने के बाद पांचवें सेट में अभूतपूर्व टाइब्रेकर में एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया. यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है. डोमिनिक थीम इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार चुके थे जिसमें उनका मुकाबला फेडरर या राफेल नडाल से हुआ था. उन्हें फ्रेंच ओपन 2018 और 2019 फाइनल में नडाल ने और इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जोकोविच ने हराया था.
13.a. बदर दुर्रेज अहमद
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने 13 सितम्बर 2020 को शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान न्यायूमर्ति (सेवानिवृत) दीपक वर्मा को लोकपाल पद से हटाकर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) बदर दुर्रेज अहमद को फिर से इस पद नियुक्त कर दिया. न्यायमूर्ति दीपक वर्मा हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के भी लोकपाल हैं और शीर्ष परिषद का मानना है कि एक व्यक्ति दो अलग अलग राज्य इकाईयों में एक ही पद नहीं संभाल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ चड्ढा को डीडीसीए का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है.
14.b. जूही चावला
इमामी लिमिटेड कंपनी ने हाइजीन रेंज के उत्पादों के लिए अभिनेत्री जूही चावला को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. कंपनी ने बताया कि उसने अपनी स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों की नई बोरोप्लस श्रृंखला के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. कंपनी ने इस साल अप्रैल में बोरोप्लस हैंड सेनेटाइजर को सफलतापूर्वक बाजार में उतारा है. जूही चावला हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और 1984 की मिस इंडिया विजेता है. जूही चावला ने मुख्य रूप हिन्दी सिनेमा में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया है.
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser. The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.