1.वोडाफोन और आईडिया कंपनी ने हाल ही में मिलकर कंपनी को क्या नया नाम रखा है?
a. FI (एफआई)
b. VI (वीआई)✔️
c. DI (डीआई)
d. NI (एनआई)
2.विश्व साक्षरता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a. 8 सितंबर✔️
b. 12 अगस्त
c. 5 मार्च
d. 10 जनवरी
3.निम्न में से कौन सा देश हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान (एचएसटीडीवी) तैयार करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है?
a. चीन
b. रूस
c. भारत✔️
d. जापान
4.भारत के किस रेडियो खगोल विज्ञान के जनक का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया?
a. डॉ गोविंद स्वरूप✔️
b. डॉ राहुल सचदेवा
c. डॉ अनिल त्यागी
d. डॉ अनुपम स्वरूप
5.इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 का विजेता निम्न में से कौन है?
a. वाल्टेरी बोट्टास
b. लुईस हैमिल्टन
c. पियरे गैसली✔️
d. मैक्स वेर्स्टाप्पेन
6.फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में कितने प्रतिशत की भारी गिरावट का अनुमान लगाया है?
a. 12.5 प्रतिशत
b. 10.5 प्रतिशत✔️
c. 15.5 प्रतिशत
d. 20.5 प्रतिशत
7.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक राज्योंअ को सरकारी विज्ञापनों की विषय-वस्तुे के नियमन के बारे में कितने सदस्योंल की समिति का गठन करना है?
a. चार
b. पांच
c. सात
d. तीन✔️
8.दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को असम राइफल्स के लिये दोहरी नियंत्रण संरचना को समाप्त करने अथवा उसे बनाए रखने को लेकर निर्णय लेने हेतु कितने सप्ताह का समय दिया है?
a. 12 सप्ताह✔️
b. 15 सप्ताह
c. 22 सप्ताह
d. 32 सप्ताह
9.किस राज्य सरकार ने हाल ही में एक पुरानी योजना SVAYEM योजना को फिर से लॉन्च किया?
a. पंजाब
b. तमिलनाडु
c. असम✔️
d. बिहार
10.निम्न में से किस राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नदियों में क्रूज चलने की शुरुआत की जाएगी?
a. ओडिशा✔️
b. राजस्थान
c. पंजाब
d. तमिलनाडु
उत्तर-
1.b. VI (वीआई)
वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) ने नया ब्रांड वीआई (Vi) को लॉन्च किया. इस नए ब्रांड की नजर भविष्यन की संभावनाओं पर टिकी होंगी और इसे उपभोक्तायओं को बेहतर सेवा उपलब्धो कराने के उद्देश्यन से डिजाइन किया गया है. वोडाफोन और आइडिया दो ब्रांड्स का एकीकरण दुनिया में टेलीकॉम सेक्टकर में अबतक का सबसे बड़ा एकीकरण है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन इंडिया लिमिटेड को समायोजित सकल आय (AGR) के बकाये को चुकाने के लिए दस साल का समय दिया है.
2.a. 8 सितंबर
पूरे विश्व में साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में लोगों के प्रति शिक्षा को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देना है. पहला विश्व साक्षरता दिवस 8 सितंबर 1966 को मनाया गया था. दुनिया भर में विश्व साक्षरता दिवस के दिन कई समारोह का आयोजन किया जाता है. इस दिन यूनेस्को पेरिस स्थित अपने मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्रदान करता है.
3.c. भारत
भारत ने स्वदेश में विकसित ‘हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी निदर्शक यान’ (एचएसटीडीवी) का सफल प्रायोगिक उड़ान परीक्षण किया. इससे भविष्य में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है. एचएसटीडीवी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है जो हाइपरसोनिक प्रणोदन प्रौद्योगिकी पर आधारित है. भारत अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने की तकनीक हासिल करने वाले दुनिया का चौथा देश बन गया है. अभी तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास ही थी.
4.a. डॉ गोविंद स्वरूप
भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक डॉ गोविंद स्वरूप का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया. वे 91 वर्ष के थे. डॉ गोविंद स्वरूप को रेडियो खगोल विज्ञान में फ्रंट-लाइन अनुसंधान के लिए सरल, नवीन और शक्तिशाली अवलोकन सुविधाओं के निर्माण में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए भी जाना जाता है. पुणे के पास नारायण गांव में विशाल मेट्रूवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) की स्थापना डॉ स्वरूप के मार्गदर्शन में की गई थी. उन्हें पद्मश्री, डॉ शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, एच. के. फिरोदिया पुरस्कार और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.
5.c. पियरे गैसली
पियरे गैसली (स्केडरिया अल्फाटौरी, फ्रांस) ने इटली के ऑटोड्रोमो नाजियोनेल मोंज़ा में आयोजित फॉर्मूला वन इटैलियन ग्रैंड प्रिक्स 2020 जीत ली है. यह उनकी पहली ग्रैंड प्रिक्स जीत है. इस रेस में कार्लोस सैन्ज जूनियर (मैकलारेन, स्पेन) दूसरे स्थान पर रहे जबकि लांस स्ट्रोक (रेसिंग प्वाइंट, कनाडा) तीसरे स्थान पर रहे.
Rate This Article
Thanks for reading: Current Affairs Quiz: 10th September 2020[Daily Current Affairs], Sorry, my English is bad:)